Madhubani News: 60 साल बाद नए भवन में शिफ्ट होगा 34 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय

एसडीएम चंदन कुमार झा से वार्ता करते कर्नल कुसमाकर झा
मधुबनी का 34 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय 1966 से किराये के भवन में संचालित होने के बाद अब अपने नए स्थान पर शिफ्ट होगा. जिला प्रशासन और एनसीसी मुख्यालय की पहल पर, यह महत्वपूर्ण स्थानांतरण 1 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है. नया कार्यालय रहिका मुख्य मार्ग पर बीएम कॉलेज के पास स्थित होगा.
Madhubani News: वर्ष 1966 में स्थापना के बाद से जलधारी चौक स्थित किराये के भवन में संचालित हो रहा 34 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय अब नए भवन में स्थानांतरित होगा. लंबे समय से भवन खाली करने के दबाव के बीच जिला प्रशासन और एनसीसी मुख्यालय की पहल पर कार्यालय के लिए नया भवन उपलब्ध हो गया है. एक अगस्त से कार्यालय की शिफ्टिंग शुरू होने की संभावना है.
रहिका मुख्य मार्ग पर होगा नया कार्यालय
जानकारी के अनुसार, नया एनसीसी कार्यालय मधुबनी-रहिका मुख्य मार्ग पर बीएम कॉलेज, रहिका के समीप स्थित एक निजी भवन में संचालित होगा. भवन स्वामी ने कार्यालय संचालन के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है. जिला प्रशासन एवं एनसीसी मुख्यालय ने भी बटालियन मुख्यालय को नए भवन में कार्यालय स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है.
एसडीएम से मिले कमांडिंग अफसर
कार्यालय स्थानांतरण के संबंध में 34 बिहार बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल कुसुमाकर झा ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. इस दौरान एसडीएम ने हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया. कर्नल झा ने भी बातचीत पर संतोष व्यक्त किया.
अररिया संग्राम विद्यालय का किया निरीक्षण
मधुबनी दौरे के दौरान कर्नल कुसुमाकर झा ने झंझारपुर अनुमंडल के अररिया संग्राम स्थित सरकारी विद्यालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से एनसीसी से जुड़ने को लेकर संवाद किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से एनसीसी ट्रूप खोलने के लिए आवेदन दिए जाने के बाद यह निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान सूबेदार मेजर बिस्टू थापा एवं विनय कुमार भी मौजूद रहे. वहीं विद्यालय के नए सीटीओ डॉ. अमित पांडेय ने अधिकारियों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










