Madhubani News : पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुख्य आरोपी पति रामबाबू चौपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

झंझारपुर. अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत स्थित खड़ौआ गांव में परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पत्नी सुधा देवी की हत्या कर लाश जला देने के मामले में मुख्य आरोपी पति रामबाबू चौपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में अन्य आरोपी ससुर श्याम लाल चौपाल, सास, भैंसुर शिव चौपाल, देवर सोनू चौपाल अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं. घटना बीते 12 मई की है. परिजन को 13 मई को हत्या होने की जानकारी मिली. इस मामले में सुधा देवी के पिता के दिल्ली में रहने के कारण चाचा घुरन चौपाल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें जहर खिलाकर हत्या कर लाश जला देने का आरोप लगाया था. विदित हो कि मृतका सुधा देवी का नैहर दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र स्थित उजान गंगोली निवासी नरेश चौपाल की 23 वर्षीय पुत्री है. शादी के बाद सुधा देवी का एक लड़का हुआ, जो करीब 1 वर्ष का है. थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपी को भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन