Madhubani News : 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:27 PM

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू करेगा. यह मुहिम पूरे जिले में चलेगी.

विज्ञापन

मधुबनी.

स्वास्थ्य विभाग जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू करेगा. यह मुहिम पूरे जिले में चलेगी. कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर होगा. इसका उद्देश्य महिलाओं किशोरियों और माता के स्वास्थ्य को मजबूत करना तथा पोषण के स्तर को बेहतर बनाना है. इसके तहत आयुष्मान आयोग मंदिर, शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने डीएम और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. इस अभियान में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया एवं टीबी जैसी बीमारियों की जांच और परामर्श के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इस अभियान का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को मध्य प्रदेश से किया जाएगा. इसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर होगा.

विभागों को सौपी गई जिम्मेदारी :

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने केल विभिन्न विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ शिविर लगाया जाएगा. आशा कार्यकर्ता अपनी क्षेत्र की महिलाओं आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका दीदीयों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करेगी. शिक्षा विभाग द्वारा कन्या मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय की छात्राओं को स्वास्थ्य शिविर में भेजा जाएगा. यहां एनीमिया, आंखों की जांच और एचपीवी टीकाकरण की सुविधा मिलेगी. समाज कल्याण विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उससे भी गांव की भागीदारी सुनिश्चित करेगा. जबकि पंचायती राज विभाग महिला जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा. अभियान के दौरान आभा आधारित निबंधन, आयुष्मान कार्ड निर्माण और डिजिटल काउंटर की सुविधा भी द जाएगी. जिला स्तर पर डीएम द्वारा एक नोडल पदाधिकारी नामित किया जाएगा.

बच्चों के लिए टीकाकरण की होगी व्यवस्था :

अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की एमसी जान मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण और बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी किशोरियों और महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं पोषण पर जागरूकता सत्र आयोजित होगा. स्वयं सहायता समूह और पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से खाना पकाने में तेल की खपत 10 प्रतिशत तक काम करने का संदेश दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन