Madhubani News : मध्य विद्यालय बिठुआर के प्रधानाध्यापक हुए सेवानिवृत्त

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 9:47 PM

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक मो. अजमल बीते शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गये.

विज्ञापन

मधुबनी. मध्य विद्यालय उदयपुर बिठुआर के प्रधानाध्यापक मो. अजमल बीते शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गये. उनके सेवानिवृत्त होने पर स्कूल परिसर में उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर बिठुआर के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्त एक कड़ी है. परंतु उसी कड़ी में हम सभी शिक्षकों के बीच से एक अच्छे शिक्षक मो. अजमल की विदाई हो रही है. उनके प्रधानाध्यापक के समय में हम सभी शिक्षकों को काफी कुछ सीखने का मौका मिला. उनके मार्गदर्शन से हम सभी स्कूल में अच्छे से पठन-पाठन करा सकेंगे. वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मो. अजमल ने कहा कि सभी शिक्षकों के सहयोग से स्कूल में अच्छे वातावरण के साथ बच्चों को शिक्षा दे पाये. उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षकों को जब भी जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा तैयार रहूंगा. इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर बिठुआर के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह, मध्य विद्यालय के प्रभारी एचएम शिव शंभू कुमार, फरहते कौशर जहां, सपना कुमारी, दिव्या कुमारी, द्रौपदी सिन्हा, रवि कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, भालचंद्र, पूजा कुमारी सिन्हा, बेबी कुमारी, उषा कुमारी, राज कुमार मंडल, डा. माशूक अंजुम, तपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, विजय कुमार, आफताब आलम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन