Madhubani News : निलंबित रोजगार सेवक की हत्या मामले में हरिशंकर झा गिरफ्तार
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Nov 2025 10:09 PM
नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड में पिछले महीने की 17 अक्टूबर की रात निलंबित रोजगार सेवक मो. रियाज को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
मधुबनी. नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड में पिछले महीने की 17 अक्टूबर की रात निलंबित रोजगार सेवक मो. रियाज को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में फरार अभियुक्त पंडौल थाना क्षेत्र के विजय सलेमपुर के हरिशंकर झा उर्फ अभिलाष झा को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसपर सुपाड़ी ले कर रोजगार सेवक की हत्या कराने का आरोप है. बताया जा रहा है कि हत्या का मास्टर माइंड सलेमपुर के मुखिया पति बौआकांत के जरिये रोजगार सेवक रियाज अख्तर की हत्या करायी थी. मृतक आरटीआइ के माध्यम से पंचायत में मनरेगा योजना में घटोले को उजागर किया था. जिसमें मुखिया से गबन का पैसे के वसूली व जेल जाने की नौबत आ गयी थी. इसी मामले के लिए मुखिया पति ने गिरफ्तार अभियुक्त हरिशंकर झा उर्फ अभिलाष झा से बात कर तय राशि पर रेयाज अख्तर को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची. गिरफ्तार अपराधी ने ही शूटर मो. नजरे आलम को एक लाख रुपये देकर हत्या की सुपारी दी थी. वहीं, अन्य अपराधी व उनके क्रियाकलाप पर नजर रख पूरी खबर शूटर को दी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










