Madhubani News : हरिमोहन हत्या मामले में आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

Published at :28 Jan 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : हरिमोहन हत्या मामले में आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

रिमोहन हत्या मामले के दो फरार आरोपित धनौजा निवासी विक्रांत मिश्रा उर्फ बॉबी मिश्रा व उसी गांव के हैप्पी मिश्रा के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. पुलिस ने धनौजा गांव में पूर्व में हुई हरिमोहन हत्या मामले के दो फरार आरोपित धनौजा निवासी विक्रांत मिश्रा उर्फ बॉबी मिश्रा व उसी गांव के हैप्पी मिश्रा के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया. बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती व प्रशिक्षु डीएसपी सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौरव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने हाजिर हो की आवाज देकर इश्तेहार चिपकाया. आरोपितों के परिजनों से शीघ्र ही फरार आरोपितों को न्यायालय या पुलिस के समक्ष सरेंडर करवाने या फिर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई किये जाने की बात कही. बताते चलें कि बीते 21 अक्टूबर की रात में बेनीपट्टी थाना के धनौजा गांव में ही उसी गांव के निवासी हरिमोहन झा उर्फ हरि को अपराधियों द्वारा मोबाइल से चौक पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मृतक के पुत्र प्रियांशु कुमार झा के बयान पर बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें धनौजा निवासी विक्रांत मिश्रा उर्फ बॉबी मिश्रा व उसी गांव के हैप्पी मिश्रा समेत 4 को नामजद, एक मोबाइल धारक व 5 से 7 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था. इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से कांड का अनुसंधान शुरू कर दिया था. इस कांड में एक नामजद व दो अप्राथमिकी अभियुक्त को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मौके पर बेनीपट्टी थाना के एसआइ कंदन बास्की व एएसआइ रंजीत कुमार यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन