Madhubani News : सहनदेई पोखर में घाट निर्माण से लोगों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सहनदेई पोखर में घाट निर्माण से लोगों में खुशी

लौफा पंचायत के सहनी टोला स्थित सहनदेई पोखर में घाट का निर्माण कराया गया, लेकिन लोगों को नहीं पता कि घाट किस योजना से बनायी गयी है.

विज्ञापन

झंझारपुर. लौफा पंचायत के सहनी टोला स्थित सहनदेई पोखर में घाट का निर्माण कराया गया, लेकिन लोगों को नहीं पता कि घाट किस योजना से बनायी गयी है. घाट निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष है. खुशी का कारण पोखर भिंडा पर स्थित बचनेश्वर स्थान नाथ महादेव मंदिर है. लोगों को पूर्व में महादेव को जल चढ़ाने में काफी मुश्किल होती थी, लेकिन पंचायत प्रशासन की ओर से बनाई गई घाट लोगों को अभी सुविधा दे रही है. स्थानीय रमाकांत पाठक, उमेश चंद्र दास, निर्भय दास, नवजीत दास, उदगार यादव ने कहा कि पूर्व में इस तालाब से बर्तन मुहैया कराई जाती थी. लोगों ने बताया कि प्रार्थना करने के बाद बर्तन अपने आप तालाब में उपलाने लगता था. लोगों ने बताया कि एक पथिक ने बर्तन में खाना बनाने के बाद अपने घर लेकर चले गया. उसके बाद से इस तालाब से बर्तन आना बंद हो गया. मुखिया मो रजाउद्दीन ने कहा कि पंद्रहवीं वित्त योजना से घाट का निर्माण कराया गया है. करीब 13 लाख की राशि से निर्माण कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन