Madhubani News : पलायन, बेरोजगारी पर अंकुश नहीं लगा पा रही सरकार : तेजस्वी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:23 PM
पंडौल प्रखंड क्षेत्र की पंचायत श्रीपुर हाटी मध्य के हाटी गांव स्थित बलदेव राउत सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में माई - बहन मान योजना का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया.
सकरी. पंडौल प्रखंड क्षेत्र की पंचायत श्रीपुर हाटी मध्य के हाटी गांव स्थित बलदेव राउत सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में माई – बहन मान योजना का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र चौरसिया ने माला पहना पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक समीर कुमार महासेठ ने की. मंच का संचालन राष्ट्रीय अमरेंद्र चौरसिया ने किया. वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि माता- बहनों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. खासकर वर्तमान सरकार महिलाओं की सम्मान की बात तो दूर राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रदेश पलाइन पर अब तक अंकुश नहीं लगा सकी है. गरीबी किसान मजदूर बेरोजगारी के समस्या से तबाह है. उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार अब हमारे नकल कर बोलते हैं कि अब महिलाओं को 10 हजार रुपये देंगे, जो चुनाव के बाद विचार करेंगे. अभी उधार देगा बाद में सूद सहित वसूली का काम करेगा. उन्होंने कहा है कि राज्य में इंडिया गठबंधन के सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के साथ- साथ आर्थिक न्याय दिलाने का काम करेंगे. कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, पूर्व सांसद अली असरफ फातमी, पूर्व विधायक सीताराम यादव, मुखिया राम कुमार यादव, मुखिया अरुण राउत, राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, पवन यादव, बिटू यादव, नरेश चौधरी, मनिष झा, चंद्र शेखर झा सुमन , प्रमोद राउत आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










