Madhubani News : बदमाशों ने छात्रा के बैंक अकाउंट से उड़ाये 39 हजार रुपये
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बदमाश कार्ड बदलकर छात्रा के एटीएम से 39 हजार निकाल कर फरार हो गये.
विज्ञापन
कलुआही.
थाना क्षेत्र के कलुआही चौक के समीप भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में मालटोल निवासी छात्रा नेहा कुमारी रुपये की राशि निकासी करने गयी थीं, जहां बदमाशों ने कार्ड बदलकर छात्रा के एटीएम से 39 हजार निकाल कर फरार हो गये. पीड़ित छात्रा नेहा कुमारी ने बताया कि वह अपने घर से कलुआही चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम में रुपये निकालने के लिए अपनी मां के साथ गयी थीं, जहां सेंट्रल बैंक का एटीएम कार्ड निकाल कर राशि निकासी के लिए मशीन में कार्ड डाला और जैसे ही पिन डाला तो उसी दौरान पीछे लाइन में खड़े कुछ लोगों ने उनको अपनी बातों में उलझा दिया. एटीएम कार्ड मशीन से निकाल लिया. उसकी जगह दूसरा सेंट्रल बैंक का ही दूसरा एटीएम कार्ड उसी तरह का छात्रा को पकड़ा दिया. जल्दबाजी में वहां से मां के साथ निकल गयी. घर लौट आयी. उसके आधा घंटा के बाद पीड़ित नेहा कुमारी के मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आने लगा. नेहा कुमारी ने इसकी जानकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी को दी, लेकिन तब तक एकाउंट से 39 हजार अपराधियों ने निकाल लिये थे, इसके बाद थाना में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










