Madhubani News : छह दिवसीय पूजा के लिए 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : छह दिवसीय पूजा के लिए 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

प्रखंड क्षेत्र के संतनगर गांव स्थित विष्णुधाम में छह दिवसीय कार्तिक पूजा का आयोजन कलश स्थापना के साथ शुरू हुई.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड क्षेत्र के संतनगर गांव स्थित विष्णुधाम में छह दिवसीय कार्तिक पूजा का आयोजन कलश स्थापना के साथ शुरू हुई. इससे पूर्व कार्तिक पूजा अर्चना समिति के तत्वावधान में 501 कन्याओं ने शोभायात्रा निकाली. कलशयात्रा का शुभारंभ संतनगर पंचायत की मुखिया आरती देवी, पंचायत समिति सदस्य सह पूजा समिति अध्यक्ष श्याम देव प्रसाद, समाजसेवी रामदेव प्रसाद सहित अन्य लोगों ने किया. शोभायात्रा पूजा स्थल से निकलकर आसपास के टोटा मोहल्ला होते हुए महादेव मंदिर पोखर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के बाद कलश में पवित्र जल भरा. फिर उसी रास्ते पूजा स्थल पर पहुंच कलश स्थापित किया गया. मौके पर मुखिया आरती देवी ने कहा कि कार्तिक पूजा से सभी लोगों का मनोरथ पूर्ण होता है. प्रत्येक वर्ष यहां भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. गांव की समृद्धि में कार्तिक पूजा का सबसे बड़ा योगदान है. पूजा समिति अध्यक्ष श्याम देव प्रसाद, सचिव राम बाबू प्रसाद, वैद्यनाथ चौधरी, संतोष चौधरी, वीरेंद्र प्रसाद, कैलाश प्रसाद, शशिकांत चौधरी, धनिक लाल चौधरी, शंभू चौधरी ने कहा कि पूजा व दर्शन से सभी मनोरथ पूरी होती है. प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन