Madhubani : नगर निगम के जर्जर सड़कों को तत्काल बनाया जा रहा मोटरेबुल

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 27 Jun 2025 4:59 PM

विज्ञापन

डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में शहर में जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है.

विज्ञापन

मधुबनी . डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में शहर में जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है. ताकि लोगों को आवागमन में उत्पन्न समस्या से निपटा जा सके. नगर निगम प्रशासन ने शहर की जर्जर सड़कों को मोटरेबुल बनाने का काम शुरू किया है. शहर के 15 प्रमुख सड़कों को मोटरेबुल बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इनमें स्टेडियम रोड, रेडक्रॉस रोड, महंथी लाल चौक से तिलक चौक, 13 नंबर गुमटी, स्टेडियम चौक से महाराजगंज, मंगरौनी, भच्छी तथा अन्य क्षेत्र की सड़कों को शामिल किया गया है. सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण मेयर अरुण राय और नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान इन्होंने अभियंता और संबंधित कर्मियों को शीघ्रता से कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. काफी दिनों से अवागमन था बाधित सबसे अधिक खराब हालत स्टेडियम रोड की थी. सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो गई थी कि दर्जनों गड्ढे बन गये थे. आवागमन बंद हो गया था. सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था. यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता था. जलकुंभी तक उग गया था. स्थिति यह थी कि इस मार्ग से ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से बंद हो चुका था. वैकल्पिक बाईपास सड़क भी चलने लायक नहीं सिंघानिया चौक से स्टेडियम होते हुए गांधी चौक तक की सड़क को शहर के वैकल्पिक बाईपास के रूप में जाना जाता है. इस मार्ग से भी लोग आना जाना बंद कर दिया था. लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई. लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया. अब डीएम के हस्तक्षेप से सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया गया है. इसे अस्थाई रूप से मोटरेबुल बनाया जा रहा है. ताकि बारिश के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो. इस कार्य से न केवल आसपास के लगभग 10 हजार की आबादी को राहत मिलेगी. बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो सकेगी. निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य फिलहाल अस्थाई समाधान के रूप में किया जा रहा है. बारिश के बाद सभी प्रमुख सड़कों की पूर्ण मरम्मत और पक्कीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. पूर्व पार्षद उमेश प्रसाद, संजय यादव, सुषमा रानी ने निगम प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन