Madhubani News : सामान्य प्रेक्षक ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिया दिशा - निर्देश

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Nov 2025 10:04 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र स्थित केवीएस कॉलेज उच्चैठ परिसर में बेनीपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों की सामान्य प्रेक्षक खरताडे कालीचरण सुदामा राव की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र स्थित केवीएस कॉलेज उच्चैठ परिसर में बेनीपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों की सामान्य प्रेक्षक खरताडे कालीचरण सुदामा राव की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई. जिसमें प्रेक्षक ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों के संबंध जानकारी देने को कहा. साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारियों से मतदान केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने क्रिटिकल मतदान केंद्रों के संबंध में संबंधित सेक्टर पदाधिकारियों से वहां की स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद मतदाता पर्ची वितरण के संबंध में निदेशित किया. कहा कि 6 नवंबर तक हर हाल में मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराएं. वहीं, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्वाचन के 7 दिन पूर्व से निर्वाचन के दिन तक के कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका चुनाव में एक कड़ी के रूप में होती है. ऐसे मे उनके कार्य और कार्य प्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिये. किसी भी दल अथवा अभ्यर्थी के प्रति उनका प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से झुकाव नहीं होनी चाहिये. उन्होंने साफ और स्पष्ट शब्दों में सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इवीएम किसी भी स्थिति में प्राइवेट वाहन से नहीं ले जाना है. उन्हें चुनाव के लिए आवंटित वाहन से ही इवीएम ले जाना है. प्रेक्षक द्वारा सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने अपने मतदान क्षेत्रों में लगातार स्वीप गतिविधि चलाने का निर्देश देते हुए बताया कि इस बार 75 फीसदी मतदान का लक्षय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रखा गया है. उन्होंने लाइसेंसी हथियार जमा करने की स्थिति के संबंध में उपस्थित थानाध्यक्षों से जानकारी ली. बेहतर ढंग से चुनाव कराने के लिए सभी को शुभकामनायें दी. मौके पर बेनीपट्टी बीडीओ महेश्वर पंडित, बीडीओ कलुआही की अपूर्वा रानी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह, निर्वाचन मुख्य कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी ललित कुमार ठाकुर सहित सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन