Madhubani News : समाजसेविका की पुण्य तिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मिथिला चित्रकला प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. चित्रांगन मोहन गार्डन संस्था की ओर से समाजसेविका शांति देवी के पुण्य तिथि पर रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मिथिला चित्रकला प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्व. शांति देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री बौआ देवी, अनिल कुमार झा,यदुनाथ दत्त उर्फ ललन दत्त, विश्वनाथ दत्त, विश्वंभर झा ने माल्यार्पण कर नमन किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शांति देवी समाज के दवे कुचले लोगों को सहायता के लिए आगे रहती थी. हर धर्म के लोगों के हक के लिये हमेशा खड़ी रहने वाले सच्ची समाजसेविका थी. मुख्य अतिथि पद्मश्री बौआ देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चित्रांगण मोहन गार्डन संस्था ने जिस तरह मेडिकल कैंप लगाकर लोगो को सुविधा दिया है इसके लिए संस्था के अध्यक्ष गिरींद्र मोहन मल्लिक, उपाध्यक्ष सुशील कुमार दत्त साधुवाद के पात्र हैं. पैनेसिया मेडिकेयर के तत्वाधान में डा.सुप्रिया नारायण डा.सूर्य नारायण ने शिविर में आए दो सौ से ज्यादा मरीजों का जांच कर निःशुल्क दवा दिए. पैनसेनिया मेडिकेयर दरभंगा के निदेशक विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि शिविर में मरीजों को बीपी,चेस्ट, आंख, ब्लड शुगर सहित कई तरह के जांच किया गया. शिविर में धार्मिक, साहित्यिक पुस्तकों का प्रदर्शनी लगाया गया. कार्यक्रम में नवीन कुमार दास, हेमंत चौधरी, अरुण दत्ता, आनंद कुमार, राधा रमण लाल सहित कई लोगों ने सहयोग किया. सभी आगत अतिथि को मिथिला के परंपरा के अनुसार संस्था के द्वारा पाग प्रशस्ति पत्र चादर व मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन