Madhubani News : अगलगी में चार घर जले, चार बकरी सहित हजारों की संपत्ति नष्ट

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सीमा गांव में बुधवार को दिन में महादलित बस्ती में भीषण आग लग . घटना में चार घर जल गये.

विज्ञापन

रहिका.

थाना क्षेत्र के सीमा गांव में बुधवार को दिन में महादलित बस्ती में भीषण आग लग . घटना में चार घर जल गये. अगलगी में घर में रखे सामान सहित चार बकरी सहित संपत्ति पूरी तरह जल गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसपर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन सेवा की फोन किया. हालांकि अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर विलंब से पहुंची, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने पर पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया जा सका. रामधनी राम, भोगी राम का घर सहित चार बकरी, प्रमोद राम,आमोद राम,इंद्रकुमार राम का घर जलकर नष्ट हो गया है.

गृहस्वामियों ने बताया कि घर में रखे कपड़ा के अलावे अन्य समान जल कर राख हो गया है. जानकारी के अनुसार दिन में अचानक रामधनी राम के घर से आग की लपटें उठने लगी. देखते ही देखते आस पास के चार घरों में आग पकड़ लिया. आशंका जतायी जा रही है कि चुल्हे के चिंगारी से आग लगी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों की हिम्मत नहीं हो रही थी कि आग बुझाने जाए. घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया. सीओ अभय कुमार ने बताया कि घटना का स्थलीय जांच करने के लिये भेजा गया है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवारों को मुआवजा सहित अन्य लाभ को ले अनुशंसा की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन