Madhubani News : सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सुक्की साइफन खेल मैदान में कमला स्पोर्ट्स सुक्की के तत्वावधान में सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड के सुक्की साईफन खेल मैदान में कमला स्पोर्ट्स सुक्की के तत्वावधान में सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. खेल प्रतियोगिता का नेतृत्व संतोष कुमार शर्मा ने किया. प्रतियोगता के प्रथम दिन जयनगर एवं कपिलेश्वर स्थान रहिका टीम के बीच खेला गया. उद्घाटन विधायक सह बिहार सरकार के सचेतक अरूण शंकर प्रसाद ने किया. जयनगर की टीम मध्यांतर से पहले 4 -0 से कपिलेश्वर स्थान टीम को हराकर फाइनल में अपना जगह बना लिया. इस अवसर पर विधायक सह बिहार सरकार के सचेतक अरुण शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखता है. समाचार प्रेषण तक दोनों टीम की खेल जारी था. मौके पर भाजपा नेता हरीश चंद्र शर्मा, मुखिया अशोक कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, शंभुनाथ ठाकुर, हरिश्चंद्र शर्मा, सरपंच अरूण शंकर सिंह, नागेंद्र यादव, मनोज कुमार शर्मा, रामदेव भारती, भोगेंद्र पासवान सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन