Madhubani News : मारपीट में दो महिला समेत पांच लोग घायल
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 10:17 PM
भैरवस्थान थाना के सामिया गांव में शनिवार को आपसी झड़प में में पांच लोग घायल हो गये.
झंझारपुर. भैरवस्थान थाना के सामिया गांव में शनिवार को आपसी झड़प में में पांच लोग घायल हो गये. बगलगीरों ने सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद एक की गंभीर हालत को देखते बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया. भैरवस्थान थानाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी ने कहा कि जमीन विवाद का मामला है. एतिहात के तौर पर कुछ लोगों को थाना पर लाया गया था. कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










