अगलगी में पांच घर जलकर राख

थाना क्षेत्र के पड़वा बेलही पंचायत के पिपरा टोल वार्ड नं 6 में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गया.
जयनगर . थाना क्षेत्र के पड़वा बेलही पंचायत के पिपरा टोल वार्ड नं 6 में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार पिपरा टोल निवासी शिव कुमार यादव, सीता देवी, प्रमोद यादव, सूरज यादव, गुलाब देवी के घर मे गुरुवार को देर शाम घर मे अचानक आग लग गई. जिसकी सूचना अग्निशमन टीम जयनगर को दी गई.इसके बाद सूचना पाकर अग्निशमन टीम की दो बड़ी गाड़ी वहा पहुंची. अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि इस दौरान हजारों रुपए के अनाज और घर जलकर राख हो गया. आवासीय घर एलबेस्टर का बना हुआ था. घटना के समय घर पर कोई व्यक्ति नहीं था. धू-धूकर जल रहे आवासीय घर को ग्रामीणों एवं आग विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. पीड़ित पिपरा टोल निवासी शिव कुमार यादव, सीता देवी, प्रमोद यादव, सूरज यादव,गुलाब देवी ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




