ePaper

Madhubani News : लूट के दो लाख रुपचे के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 13 Sep 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : लूट के दो लाख रुपचे के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

लखनौर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व आइटीसी माइक्रो फाइनांस कंपनी के रुपये लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. लखनौर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व आइटीसी माइक्रो फाइनांस कंपनी के रुपये लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को देर शाम प्रेसवार्ता कर दी. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तीन अभियुक्त दुखी साहु, श्रवण कुमार महतो व कृष्ण भगत लखनौर थाना क्षेत्र का गुणाकरपुर का रहने वाला है. वहीं, अन्य दो अभियुक्त शंकर कुमार यादव एवं कुंदन कुमार यादव दरभंगा जिला के सकतपुर थाना के राजाखरबार का रहने वाला है. एसपी ने कहा कि कंपनी के पिकअप को चालक लेके जा रहा था . वहीं, कंपनी के वसूले गये तीन लाख से अधिक रुपये भी उसके साथ थे. रास्ते में अपराधी रोककर पैसा लूट लिया था . इसकी सूचना पर लखनौर थाना पुलिस ने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जांच की. इसी दौरान तकनिक टीम के सहयोग से श्रवण कुमार महतो नाम सामने आया. सूचना पर लखनौर पुलिस ने गुणाकरपुर स्थित श्रवण कुमार महतो के यहां छापामारी की, जहां उसके घर से एक लाख रुपये बरामद किये. पूछताछ के क्रम में पिकअप के चालक दुखी साहु का नाम सामने आया. इसके बाद चालक दुखी साहु के घर से 41 हजार रुपये बरामद हुए. फिर पूछताछ के बाद अपराधी कृष्ण भगत के घर से तीस हजार एवं शंकर कुमार यादव व कुन्दन कुमार के घर से 15 -15 हजार रुपये व एक बाइक बरामद हुई. इस तरह लूट के दो लाख एक हजार रुपये, एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुआ. एसपी ने कहा कि लूट का मास्टर माइंड कंपनी का पिकअप का ड्राइवर था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन