Madhubani News : दो घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जली
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 25 Oct 2025 10:50 PM
थाना क्षेत्र की इनरवा गांव में रात लगभग 11 बजे दो घरों में आग लग गयी.
खजौली. थाना क्षेत्र की इनरवा गांव में रात लगभग 11 बजे दो घरों में आग लग गयी. इस दौरान आग की तेज लपटें देखकर गृहस्वामी ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया. बाद में आसपास के लोग एकत्रित होकर स्थानीय मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना में पीड़ित परिवार तेतरी देवी और सगुनिया देवी ने खजौली अंचल अधिकारी को अलग-अलग आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. आवेदन के अनुसार, तेतरी देवी के घर में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर समेत अन्य संपत्ति पूरी तरह जलकर राख हो गया. वहीँ सगुनिया देवी के आलमारी में रखे कपड़े, आभूषण, अनाज एवं फर्नीचर सहित लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. अंचल अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










