Madhubani News : व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:06 PM
प्रखंड के एक जनप्रतिनिधि को व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वॉइस मैसेज भेजना भारी पड़ गया.
लखनौर. प्रखंड के एक जनप्रतिनिधि को व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वॉइस मैसेज भेजना भारी पड़ गया. इस मामले में आरएस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष माया कुमारी ने कहा कि यह प्राथमिकी जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री अजय कुमार टिबरेवाल के आवेदन पर दर्ज हुई है. प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के हरभंगा वार्ड 3 निवासी विजय कुमार को नामजद किया गया है. मालूम हो कि लखनौर प्रखंड के एक जनप्रतिनिधि द्वारा प्रखंड प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाया जा रहा है. 15 सितंबर को प्रधानमंत्री के अमृत भारत ट्रेन परिचालन कार्यक्रम की जानकारी ग्रुप पर अजय टिबरेवाल ने साझा की थी. जानकारी पोस्ट होने के कुछ ही देर बाद आरोपी विजय कुमार ने एक वॉइस मैसेज भेजा. जिसमें भाषा मर्यादा का उल्लंघन किया. इंस्पेक्टर बीके बृजेश ने कहा कि अजय टिबरेवाल और ग्रुप एडमिन दोनों से पूछताछ की गई है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी की प्रतिष्ठा हनन करने या आपत्तिजनक पोस्ट करने के खिलाफ आईटी एक्ट में कड़े प्रावधान हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










