Madhubani News : घोघरडीहा नगर पंचायत में सेविकाओं ने किया मतदाताओं को जागरूक
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 10:36 PM
विधानसभा चुनाव के लिए घोघरडीहा नगर पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया.
मधुबनी. विधानसभा चुनाव के लिए घोघरडीहा नगर पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया. इस दौरान सेविकाओं ने लोगों से अपील की कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. सेविकाओं ने घर-घर जाकर वोटरों को मतदान का महत्व बताया. कहा कि एक वोट देश व समाज के भविष्य को तय करता है. उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से प्रेरित किया. अभियान के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान”, “आपका वोट – आपका अधिकार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. सेविकाओं के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










