मिथिला हाट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 28 Jan 2026 6:41 PM

विज्ञापन

किसानों ने जिला प्रशासन पर उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज करने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

लखनौर/झंझारपुर . झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत मौजा अररिया संग्राम में प्रस्तावित मिथिला हाट के विस्तारीकरण एवं पार्किंग योजना के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ स्थानीय किसानों का विरोध तेज होते जा रहा है. किसानों ने जिला प्रशासन पर उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज करने का गंभीर आरोप लगाया है. संग्राम पंचायत भवन में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित जन-सुनवाई में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. जन-सुनवाई के दौरान अधिकांश किसानों ने एक स्वर में भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए कहा कि यह योजना उनके हित में नहीं है, बल्कि उनकी आजीविका छीनने वाली साबित होगी. किसानों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि ही उनकी जीविका का एकमात्र साधन है. जिसके अधिग्रहण से बेरोजगारी और भूखमरी की स्थिति में पहुंच जाएंगे. किसानों ने आरोप लगाया कि जन-सुनवाई के बावजूद उनकी आपत्तियों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है. यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे इसका बाजार मूल्य और उपयोगिता काफी अधिक है. किसानों का यह भी कहना है कि मिथिला हाट के विस्तार और पार्किंग निर्माण से संग्राम पंचायत के किसानों को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिलेगा. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे कानूनी लड़ाई के साथ-साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन