Madhubani News : खजौली पश्चिमी भाजपा मंडल का हुआ विस्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड के एक स्कूल के सभागार में बुधवार को भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. संचालन पार्टी के प्रखंड महामंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा हुई. इस दौरान भाजपा पश्चिमी मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का विस्तार हुआ. जिसमें पार्टी के 61 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का चयन किया गया. इस दौरान खजौली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक-सह बिहार सरकार के सचेतक अरूण शंकर प्रसाद को पाग दोपटा एवं फूल माला से सम्मानित किया गया. मौके पर प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस्य जितेंद्र भारती, विनोद पांडेय, सुमित कुमार सिंह, हरीश चंद्र शर्मा,सरोज सिंह, कन्हौली मुखिया अर्जुन सिंह, सरपंच सुप्रिया सिंह, संतोष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि शंभु नाथ ठाकुर, पूर्व सरपंच शिव शंकर सिंह, राम देव सिंह, सचिव आभा कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन