आठ केंद्रों पर फोकानिया व मौलवी की परीक्षा शुरू

जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केंद्रों पर फोकानिया व मौलवी की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सोमवार से शुरू हुई.
मधुबनी . जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केंद्रों पर फोकानिया व मौलवी की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सोमवार से शुरू हुई. शिवगंगा बालिका प्लस टू विद्यालय के केंद्राधीक्षक सुनीता देवी ने कहा कि सेंटर पर प्रथम पाली में 361 छात्राओं में से 14 छात्रा अनुपस्थित रही. जबकि दूसरी पाली में 347 में से 14 छात्रा उपस्थित नहीं हुई. वाटसन प्लस टू विद्यालय में प्रथम पाली में 349 में से दस छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए. मदरसा इस्लामिया भौआड़ा परीक्षा केंद्र पर 642 में से 535 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. 107 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए. मदरसा इसराहुल मोमिन सेंटर पर फोकानियां की परीक्षा में 309 में से 298 छात्र उपस्थित थे. 11 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे. सूड़ी उच्य विद्यालय में प्रथम पाली में मौलवी की अरबी विषय की परीक्षा में 463 छात्र में से 451 ही शामिल हुए. 12 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में मौलवी की अरबी में 463 छात्र में से 451 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. 12 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए. जबकि दूसरी पाली में उर्दू विषय की परीक्षा में 452 शामिल हुए.सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी. तभी उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया. वाटसन स्कूल के केंद्राधीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




