Madhubani News : पोलस्टार स्कूल में माइक ऑफ मिथिला का हुआ आयोजन

साहित्य कला और संवाद उत्सव माइक ऑफ मिथिला के दूसरे संस्करण का आयोजन पोल स्टार स्कूल के हॉल में रविवार को किया गया.
मधुबनी. साहित्य कला और संवाद उत्सव माइक ऑफ मिथिला के दूसरे संस्करण का आयोजन पोल स्टार स्कूल के हॉल में रविवार को किया गया. यह मंच न केवल कलाकारों के लिए बल्कि उन साहित्य प्रेमियों के लिए भी एक अनूठा अवसर रहा जो पहली बार इस माहौल का हिस्सा बने. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक डॉ. कैलाश भारद्वाज के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने माइक ऑफ मिथिला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच सिर्फ कलाकारों के लिए नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो साहित्य से प्रेम करते हैं. कला की गहराइयों को महसूस करना चाहते हैं और अपने भीतर छिपे भावों को अभिव्यक्त करने के लिए सही अवसर की तलाश में रहते हैं. मुख्य अतिथि के रूप में प्रतीक कुमार अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सह सचिव बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण पूर्णिया प्रमंडल भी शामिल हुए. उन्होंने इस मंच की सराहना करते हुए कहा कि माइक ऑफ मिथिला जैसे प्लेटफॉर्म समाज में एक नई सोच और सकारात्मक संवाद को जन्म देती है. साहित्यिक अभिरुचि रखने वाले श्रोता और दर्शक जो अब तक केवल पुस्तकों और लेखों तक सीमित थे उन्हें पहली बार साहित्य को मंच पर जीवंत होते देखने का अवसर मिला. उनकी आंखों में चमक और चेहरे पर उत्साह इस बात का प्रमाण था कि माइक ऑफ मिथिला केवल एक इवेंट नहीं बल्कि एक अनुभव है. प्रभात रंजन और हेमा चौधरी ने अपने स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट से पूरे हॉल में ठहाके बिखेर दिए. इस अवसर पर अंशु प्रिया, शिखा मिश्रा, अनूज झा, राघव रमन, निखिल कुमार झा, कल्प श्री, दानिश, राजीव रंजन और अविनाश झा ने अपनी कविताओं से दिलों को छू लिया. वहीं, संगीत के सुरों से शमां बांधने वालों में दिव्या झा, आभा मिश्रा, सुनीता गुप्ता, अंजली झा शामिल थी. मौके पर संस्थापिका शारदा झा ने कहा कि यह केवल एक ओपन माइक प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक आंदोलन है. पोल स्टार स्कूल की प्राचार्या डॉ. भारती झा, समाजसेविका पिंकी भारद्वाज व अन्य गणमान्य अतिथियों ने निर्देशक और संस्थापिका ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए. इस अवसर पर शिल्पा कुमारी, सपना कुमारी, आसिफ कामरान, शिराज अख्तर, लक्ष्य मिश्रा, ऋषिकेश मिश्रा, श्रेयांश राज सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




