Madhubani News : कोसी नदी में कटाव शुरू
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 10:09 PM
कोसी नदी के जलस्तर में लगातार चढ़ाव उतार के बीच मधेपुर प्रखंड के बकुआं गांव के वार्ड संख्या एक एवं दो में कोसी नदी ने कटाव शुरू कर दिया है.
मधेपुर. कोसी नदी के जलस्तर में लगातार चढ़ाव उतार के बीच मधेपुर प्रखंड के बकुआं गांव के वार्ड संख्या एक एवं दो में कोसी नदी ने कटाव शुरू कर दिया है. इस कारण नदी किनारे बसे कई परिवार के लोगों में दहशत है. बकुआ गांव निवासी राकेश कुमार यादव, चंदन यादव सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से नदी के कटाव ने लगभग 25 बीघा उपजाऊ जमीन की काटकर अपने अंदर में समाहित कर चुकी है. नदी किनारे बसे कुछ परिवारों के घर के समीप नदी का कटाव पहुंच चुका है. अगर नदी का कटाव जारी रहा. तो कई परिवार का घर कटकर नदी में विलीन हो जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि कोसी नदी में कम पानी रहने पर नदी में कटाव शुरू हो जाता है. इधर सामाजिक कार्यकर्ता सह कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ज्योती झा ने मधुबनी के जिला पदाधिकारी से बकुआं गांव के वार्ड संख्या एक और दो में फ्लड फाइटिंग का कार्य जनहित में शुरु किये जाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










