Madhubani News : सम्राट अशोक की मनी जयंती

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर शहर के एक होटल के सभागार में चक्रवर्त्ती सम्राट अशोक की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

मधुबनी.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर शहर के एक होटल के सभागार में चक्रवर्त्ती सम्राट अशोक की जयंती मनायी गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के लिए जीने वाले सम्राट अशोक के जीवन पर ध्यान देकर अनुकरण करना चाहिए. वे जीवन पर्यंत राष्ट्र के लिए सोचते रहे. इस लिए उन्हें चक्रवर्ती सम्राट कहा गया. मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महिंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव वैद्यनाथ मेहता, प्रदेश महासचिव नवीन सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र, नंद कुमार पासवान, राजेंद्र सिंह, राजीव सिंह, मनोज सिंह, नंदकुमार कुशवाहा, दिनेश, गंगा पासवान मौजूद थे.

जयनगर

. चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जयंती पर सम्राट अशोक विचार मंच के तत्वावधान में कबीर प्लस टू उच्च विद्यालय सेलरा में सम्राट अशोक के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. सम्राट अशोक के जयंती पर विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया. अवसर पर सम्राट अशोक विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सम्राट अशोक का विचार प्रासंगिक है. सम्राट अशोक के जीवनी से आज के युवा को सीख लेने की आवश्यकता है. अवसर पर विचार मंच के उपाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, सचिव अधिवक्ता इंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मुनींद्र पासवान, संरक्षक धनुषलाल महतो, कार्यकारिणी सदस्य सूर्य नारायण यादव, ललित सिंह, रवींद्र सिंह, दीपेंद्र यादव उपस्थित थे. विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यक मिथिलेश कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार, उद्धव झा,ओंकार नाथ, बद्री सिंह, ओमप्रकाश, विजय कुमार, रानी कुमारी, रीना कुमारी, तनुजा कुमारी, आयुषी, दीक्षा, चंद्रवीर राम, कर्मचारी विजय कुमारी, पुष्पा देवी, जीवछ सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन