Madhubani News : सीसीए थ्री एक्ट के आठ आरोपी को दूसरे थाने में भी होना होगा हाजिर

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सीसीए थ्री एक्ट के आठ आरोपी को दूसरे थाने में भी होना होगा हाजिर

विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है.

विज्ञापन

झंझारपुर. विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है. विभिन्न थाना में सीसीए थ्री एक्ट के तहत आरोपियों को सप्ताह में दो दिन रविवार एवं गुरुवार को संबंधित थाना पर हाजिर होना होगा. इस एक्ट के तहत थाना के हिसाब से नोटिस भेजा जा रहा है. झंझारपुर थाना क्षेत्र में इस एक्ट के तहत आठ लोग विभिन्न थाना में आरोपित हैं. झंझारपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कन्हौली निवासी शत्रुघ्न महतो उर्फ नागे महतो है, जो अंधराठाढ़ी थाना में इस एक्ट में नाम दर्ज है. जिसको उसी थाना में हाजिरी लगाना है. साथ ही चुनाव के दिन भी मताधिकार कर अंधराठाढ़ी थाना पर रहना होगा. इसी प्रकार इस्लामपुर निवासी अमीन नट को भैरवस्थान, नगर परिषद वार्ड पांच निवासी राम साह को लखनौर थाना, इस्लामपुर निवासी मुस्तकीम को अंधराठाढ़ी, इस्लामपुर के मुमताज नट को अंधराठाढ़ी थाना सहित अन्य को संबंधित थाना में हाजिरी लगाना एवं चुनाव के दिन संबंधित थाना रहना अनिवार्य है. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस एक्ट के आरोपितों को चुनाव के दिन पहले वोट गिरवा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन