Madhubani News : वैशाली में पदस्थापित डीएसपी को प्राचार्य ने किया सम्मानित
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 12 Nov 2025 9:45 PM
नवोदय विद्यालय, रांटी मधुबनी से शिक्षा लेने के बाद उच्च शिक्षा में परचम लहराने वाले वैशाली में पदस्थापित डीएसपी प्रवीण कुमार बुधवार को विद्यालय पहुंचे.
मधुबनी. नवोदय विद्यालय, रांटी मधुबनी से शिक्षा लेने के बाद उच्च शिक्षा में परचम लहराने वाले वैशाली में पदस्थापित डीएसपी प्रवीण कुमार बुधवार को विद्यालय पहुंचे. इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार महतो व छात्र-छात्राओं से विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक माहौल से जुड़े विषयों पर संवाद किया. इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार व छात्रों ने विद्यालय के 2002 बैच के छात्र रहे प्रवीण कुमार का स्वागत गर्मजोशी से किया. मौके पर डीएसपी प्रवीण कुमार ने कहा कि नवोदय विद्यालय में भारत की आत्मा बसती है. मैने यहां महज पढ़ाई नहीं की, बल्कि इस उत्कृष्ट शिक्षा एवं अनुशासन प्रणाली को महसूस भी किया. नवोदय की यादें आजीवन गौरवंतित करती रहेगी. इसलिए हमें ऐसे मुकाम तक पहुंचना है, ताकि समाज ओर नवोदय दोनों को अपना योगदान दे सके. नवोदय के ब्रांड को सदैव मुखर बनाते रहना हम सबों की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विद्यालय के कुशल एवं अनुशासनात्मक माहौल की भी सराहना की. प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर उच्च फलक पर बैठे छात्रों को देख ऐतिहासिक क्षणों की अनुभूति होती है. इस अनुभूति को महसूस करने के लिए प्राचार्य ने छात्रों से नवोदय व अपने भविष्य के प्रति चेतनाबद्ध रहने की अपील की. इस अवसर पर एमके पांडेय, अनिल कुमार, बी नारायण, इसीपी कृष्णकांत सहित अन्य शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों ने डीएसपी प्रवीण कुमार का स्वागत व अभिनंदन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










