Madhubani News : बस स्टैंड निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:35 PM
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बुधवार को रामपट्टी स्थित बस स्टैंड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया.
मधुबनी. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बुधवार को रामपट्टी स्थित बस स्टैंड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लायी जाए और इसे निर्धारित अवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर अविलंब उन्हें सूचित किया जाए. ताकि कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी में अंतरराज्यीय बस अड्डा निर्माण की घोषणा की थी. उसी के आलोक में रामपट्टी स्थित मत्स्य विभाग की 10 एकड़ भूमि पर आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण शुरू किया गया है. संबंधित विभाग से सहमति पत्र जुलाई माह में ही मिल गया था. बस स्टैंड के निर्माण से शहर के विकास को गति मिलेगी. वर्तमान में शहर का बस अड्डा गंगासागर चौक पर स्थित है. जो अत्यधिक भीड़ और संकीर्ण सड़कों के कारण जाम, पार्किंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बनता है. रामपट्टी में नया बस स्टैंड शहर से लगभग 5 किमी दूर बन रहा है. इसके निर्माण से मधुबनी शहर को जाम और प्रदूषण की समस्या से काफी राहत मिलेगी. यह शहर के विस्तारीकरण एवं समुचित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस अवसर पर डीपीआरओ परिमल कुमार, कार्यपालक अभियंता बुडको सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










