Madhubani News : डीएम व एसपी ने बेनीपट्टी उपकारा का किया निरीक्षण

Updated at : 06 Mar 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : डीएम व एसपी ने बेनीपट्टी उपकारा का किया निरीक्षण

डीएम अरविंद कुमार वर्मा व एसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को बेनीपट्टी अनुमंडलीय उपकारा का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा व एसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को बेनीपट्टी अनुमंडलीय उपकारा का निरीक्षण किया. जहां कैदियों के आवासन, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल की शुद्धता, शौचालय की साफ सफाई, स्वास्थ्य व उपकारा परिसर की साफ सफाई की जानकारी ली. इस क्रम में दोनों अधिकारियों ने जूविनाइल वार्ड, भोजन, उपकारा भवन, चिकित्सीय सुविधा, नियमित स्वास्थ्य जांच व बंदियों के स्वास्थ्य सेवा की स्थिति का अवलोकन किया. इस दौरान उपकारा प्रबंधन को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. अधिकारियों ने बंदियों से मिलकर कई जानकारी प्राप्त की. जिसमें कैदियों को मिलने वाला सुबह का नाश्ता, दिन का खाना, रात के खाने में भोजन का शेड्यूल आदि शामिल था. इसके बाद उपकारा स्थित चहारदीवारी का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता जताई. इस दौरान डीएम ने बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बेनीपट्टी उपकारा का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के क्रम यह देखा गया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिंगल चहारदीवारी उपयुक्त नहीं है. जिसे सुदृढ़ीकरण के दिशा में विभागीय समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करवाने की पहल जल्द शुरू करवाया जायेगा. ताकि बेनीपट्टी उपकारा को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूर्णतया मजबूत बनाया जा सके. उन्होंने बताया कि उपकारा के अधिकारियों को उपकारा में मिलने वाली सभी बुनियादी सुविधा ससमय मिले. यह सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है. मौके पर उपकारा अधीक्षक, एसडीपीओ निशिकांत भारती, कार्यपालक दंडाधिकारी विवेक मिश्र, बीडीओ महेश्वर पंडित, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह सहित अरेर, साहरघाट, खिरहर, मधवापुर आदि अनुमंडल के अन्य थानों के थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन