Madhubani News : केंद्रीय बल संग डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 10:01 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं जिला पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया.

विज्ञापन

मधुबनी.

बिहार विधानसभा चुनाव में जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं जिला पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों से अपील किया कि वे निर्भय होकर मतदान करें व लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है. ताकि मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो. वहीं एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फ्लैग मार्च में शामिल केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा और आत्मविश्वास जगाया. जिला प्रशासन ने आमजन से अफवाहों से दूर रहने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन