Madhubani : पीड़ित लाभुकों को ससमय राहत उपलब्ध करना सुनिश्चित करें: डीएम
Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 09 Jun 2025 5:36 PM
डीएम ने लंबित मामलों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया.
जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक मधुबनी . समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति के अत्याचार मामले में राहत राशि एवं अन्य देय सुविधा उपलब्ध कराने की विस्तृत समीक्षा की गई. डीएम ने लंबित मामलों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में सदस्यों के सुझाव पर जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को सरकारी निर्देशों में वर्णित प्रावधानों के तहत देय राहत राशि का हरहाल में ससमय भुगतान कर दिया जाए. कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित लाभुकों को ससमय राहत उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे. विशेष लोक अभियोजक को लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया. लंबित तथा निष्पादित कांडों से संबंधित मामले की प्रतिवेदन बैठक से पूर्व जिला कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करने का निर्देश दिया. गौरतलब हो कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों पर होने वाले अत्याचार की रोकथाम, अत्याचार पीड़ितों की सहायता, मुआवजा एवं न्याय दिलाना एवं उसका अनुश्रवण करना बैठक का उद्देश्य है. बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










