Madhubani News : एनएसयूआइ ने बैठक कर संगठन की मजबूती पर किया विचार – विमर्श

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : एनएसयूआइ ने बैठक कर संगठन की मजबूती पर किया विचार – विमर्श

अनुमंडल स्थित डीबी कॉलेज परिसर में एनएसयूआइ के प्रखंड अध्यक्ष शेख इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में बुधवार को बैठक हुई.

विज्ञापन

जयनगर. अनुमंडल स्थित डीबी कॉलेज परिसर में एनएसयूआइ के प्रखंड अध्यक्ष शेख इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में बुधवार को बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से डीबी कॉलेज जयनगर में जिलाअध्यक्ष आलोक कुमार का आगमन हुआ. वहीं, कॉलेज अध्यक्ष सक्रिय छात्र नेता मोनाजिर शेख को बनाया गया. इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन काॅलेज इकाई की टीम गठित की गयी. बैठक में संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की गयी. संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जायेगी. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अनुरंजन सिंह, सुरेंद्र कुमार महतो, आरिफ आदि थे. वहीं, मोनाजिर शेख, उपाध्यक्ष विशाल कुमार, सचिव मोहम्मद फैजान, संयुक्त सचिव मुकुंद कुमार, कोषाध्यक्ष मोहम्मद कैफ अली, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी रिजवान अली. कार्यकरिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया. फैजान अंसारी, मोहम्मद खालिद बिन निज़ामी, अनीश शर्मा, मोहम्मद मोहसिन शेख, मोहम्मद इरशाद चुने गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन