ePaper

Madhubani : विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में चुनाव की तैयारी पर चर्चा

Updated at : 29 Jul 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में चुनाव की तैयारी पर चर्चा

किसान भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के खजौली विधानसभा इकाई की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर . किसान भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के खजौली विधानसभा इकाई की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विधानसभा संयोजक हरिश्चन्द्र शर्मा ने की. संचालन भाजपा जिला मंत्री संजय महतो ने किया. अवसर पर खजौली विधानसभा अंतर्गत खजौली, बासोपट्टी एवं जयनगर तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन की भूमिका, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. विधानसभा संयोजक हरिश्चन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समय रहते चुनावी मोर्चे पर सक्रिय हो जाएं. उन्होंने कहा कि पार्टी का आधार बूथ स्तर पर होता है. इसलिए बूथ को सशक्त करना सर्वोपरि है. उन्होंने विस्तारकों के साथ मिलकर सभी बूथों को संगठित करने, लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक अरुण शंकर प्रसाद, घनश्याम ठाकुर, शंभुनाथ ठाकुर, अशोक पासवान, उधव कुलर, राम कुमार सिंह, सुरज गुप्ता, संजय ठाकुर, जीबछ मंडल, विनोद पांडेय सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

SHAILENDRA KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन