ePaper

Madhubani News : दीपावली व छठ पर्व में दूसरे प्रदेश से आने वालों को टिकट मिलना हुआ मुश्किल

Updated at : 21 Aug 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : दीपावली व छठ पर्व में दूसरे प्रदेश से आने वालों को टिकट मिलना हुआ मुश्किल

दीपावली व छठ पूजा की छुट्टियों में दूसरे प्रदेश से घर आने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी.

दीपावली व छठ पूजा की छुट्टियों में दूसरे प्रदेश से घर आने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. स्टेशन के पीआरएस काउंटर से मिली जानकारी अनुसार, दीपावली एवं छठ पूजा में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अन्य शहरों से आने वाले के लिए ओपनिंग डे से अक्टूबर माह में सभी ट्रेनों में नो रुम है. वर्तमान समय में परदेश जाने वाले लोगों को 14 सितंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. ऐसे में दीपावली एवं छठ पूजा में परदेश से आने वाले लोगों को कंफर्म टिकट के लिए निजी टिकट एजेंटों या फिर सामर्थ्यवान लोगो के लिए हवाई यात्रा ही विकल्प है. विदित हो कि स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से प्रतिदिन बमुश्किल एक से दो टिकट ही तत्काल में कंफर्म हो पता है. जबकि तत्काल टिकट लेने वाले की संख्या काउंटर पर दर्जनों में रहता है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छठ पूजा में नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस, मुंबई जयनगर पवन एक्सप्रेस, आंनद बिहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस एवं बेंगलुरु दरभंगा सुपर फास्ट एक्सप्रेस में अक्टूबर माह में सभी श्रेणियों में नो रुम है. हालांकि अमृतसर जयनगर शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस में 20 अक्टूबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. सूत्र की मानें तो आनलाइन टिकट बुकिंग के कारण पीआरएस काउंटर पर टिकट बिक्री भी प्रभावित हुआ है. विडंबना यह है कि तत्काल टिकट के लिए पीआरएस काउंटर पर यात्रियों का जमावड़ा अहले सुबह से ही लगा रहता है. इसके बाद भी पीआरएस काउंटर से एक या दो तत्काल टिकट ही उपलब्ध होता है.

4 लाख रुपये होती है राजस्व प्राप्ति

वाणिज्य कार्यालय को टिकट बिक्री से प्रतिदिन लगभग 4 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हो रही है. इसमें आरक्षित टिकट से लगभग 300 सौ यात्रियों से 1 लाख 50 हजार एवं 2400 अनारक्षित टिकट यात्रियों से लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए प्रतिदिन की राजस्व प्राप्त हो रही है. रेलवे की उदासीनता का आलम यह है कि अंबाला कैंट जयनगर हमसफर एक्सप्रेस का जिला मुख्यालय होने के बाद भी ठहराव नहीं है. इसके कारण इन ट्रेनों के यात्रियों को अपनी यात्रा जयनगर या दरभंगा से शुरू करनी पड़ती है. जबकि इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले दर्जनों यात्रियों द्वारा टिकट आरक्षित करवाया जाता है. रेलवे एक ओर यात्रियों को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नित नई योजनाओं को लागू कर रहा है. जबकि विडंबना है, कि जिला से दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन महज एक ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.

छठ पूजा में आने वाले को कंफर्म टिकट की किल्लत

छठ पूजा में परदेश से आने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में अक्टूबर माह में नो रुम. जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी के एसी- 3 में 7 सितंबर व स्लीपर में 14 सितंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. दरभंगा नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति स्लीपर एवं एसी -3 में 22 सितंबर एवं 3 एसी में 9 सितंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति में नो रुम. जयनगर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस में 12 सितंबर व आनंद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस में नो रुम. जयनगर – अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर में 29 सितंबर व एसी-3 इकोनामी में 12 सितंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. मुंबई जयनगर पवन एक्सप्रेस में नो रुम. जयनगर मुंबई पवन एक्सप्रेस के स्लीपर 13 सितंबर व में एवं एसी-3 में 13 सितंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. पीआरएस काउंटर से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान समय में अग्रिम शुरुआती बुकिंग तक कन्फर्म टिकट किसी भी ट्रेन में उपलब्ध नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन