104 नंबर डायल कर ले सकेंगे सरकारी चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2024 9:29 PM
सरकारी स्वास्थ्य सेवा सुलभ तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहल की गई है. मेडिकल हेल्पलाइन का नया नंबर 104 डायल शुरू किया गया है.
घोघरडीहा, मधुबनी. सरकारी स्वास्थ्य सेवा सुलभ तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहल की गई है. मेडिकल हेल्पलाइन का नया नंबर 104 डायल शुरू किया गया है. 104 नंबर डायल कर सरकारी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी, सरकारी अस्पतालों को आम लोगों तक सुलभ तरीके से पहुंच हो इसके लिए आम लोग अपनी सलाह दे सकते हैं. इसके अलावे आम लोग सरकारी अस्पतालों में जांच, स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों के अलावे जांच व इलाज में होने वाले परेशानियों से संबंधित शिकायत भी कर सकते हैं. मेडिकल हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे काम करेंगी. मेडिकल हेल्पलाइन नंबर का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










