ePaper

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहा चतुर्दिक विकास: सम्राट चौधरी

Updated at : 27 Jan 2026 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहा चतुर्दिक विकास: सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने राज्य में न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा के माध्यम से लगातार जनता के संपर्क में आते रहे हैं.

विज्ञापन

मधुबनी . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा के माध्यम से लगातार जनता के संपर्क में आते रहे हैं. उनके नेतृत्व में बिहार का चतुर्दिक विकास हो रहा है. शिक्षा,स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार के क्षेत्र में बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है. 2007-8 में बिहार में बाढ़ आया था. जिसमें नेपाल नें एक लाख 93000 क्यूसेक पानी छोड़ा था. जिसके बाद मिथिलांचल के मधुबनी सुपौल सहित कई क्षेत्र जल मग्न हो गए थे. कोसी के इस विभीषिका को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने कोसी नदी पर बांध को ऊंचा करने का काम शुरू किया. अब हालात यह है कि पिछले 2024 में नेपाल ने 6 लाख 48000 क्यूसेक पानी छोड़ा था. जिससे बाढ़ तो आई पर सिर्फ डेढ़ सौ गांवों तक पानी पसरकर सिमट गई. सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोसी के अभिशाप को समाप्त कर दिया है. बल्कि कोसी से चार लाख 18 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई हो रहा है. 2005 में किसी गांव में 5 घंटा बिजली नहीं रहता था. मोदी जी बिहार आए तो उन्होंने कहा कि वह गांव गांव तक बिजली पहुंचाएंगे. इस पर नीतीश कुमार ने कहा था कि वह घर-घर बिजली पहुंचाएंगे. आज राज्य के हर घर में बिजली पहुंच चुकी है. पिछले 6 महीना से राज्य के प्रत्येक परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रहा है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब बिहार में रोजगार एवं इंडस्ट्री लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. राज्य खुशहाल हो रहा है.

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन