Madhubani News : मधेपुर एवं फुलपरास प्रखंड में चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Jun 2025 10:27 PM

विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान मधेपुर तथा फुलपरास प्रखंड में आयोजित हुई.

विज्ञापन

झंझारपुर. कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान मधेपुर तथा फुलपरास प्रखंड में आयोजित हुई. केवीके के एक टीम मधेपुर प्रखंड के तरडीहा पंचायत जिसमें 8 गांवों के किसानों की भागीदारी रही. बाथ पंचायत के 2 गांवों और पंचही पंचायत में चलाया गया. जिसमें टीम के सदस्यों में वरीय वैज्ञानिक क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान झंझारपुर के डॉ. संजय कुमार, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत के डॉ. रीता देवी यादव, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान संस्थान दरभंगा के डॉ. विनोद कुमार पाड़ला एवं प्रतीक कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर चर्चा की. जिसमें मिट्टी सुधार, मिट्टी जांच, जीरो बजट खेती, कृषि विभाग से मिलने वाली विभिन्न अनुदान, योजनाओं और सुविधाओं के बारे में बताया गया. कृषि की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए खेती के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यों, कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका के बारे में बताया. कार्यक्रम में प्रखंड में कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश प्रसाद सिंह, प्रखंड स्तर के कृषि विभाग के कर्मचारी रामवीर, बृजेश कुमार पाल, अरुण कुमार कामत, सुर्यनारायण भारती, कुमारी अर्चना तथा प्रखंड के मुखिया की भागीदारी रही. जीरो टिलेज खेती, मिट्टी जांच के फायदे, बीजोपचार, बीजमृत बनाने की विधि, जीवामृत बनाने की विधि, केचुआ खाद बनाने के फायदे, उसमें रोजगार की संभावनाएं, वैकल्पिक खेती जैसे मशरूम उत्पादन, समेकित कृषि प्रणाली, कृषि उत्पाद को प्रसंस्करण द्वारा वैल्यू बढ़ाना और किसानों के आय को बढ़ावा देना आदि पर चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन