ePaper

Madhubani News : विधान सभा चुनाव में सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

Updated at : 31 Oct 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : विधान सभा चुनाव में सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

जिला में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा बार निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक, व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा बार निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक, व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रेक्षकों को विधानसभा बार अलग-अलग जगह पर आवास स्थल बनाया गया है, जहां वें आम नागरिकों से मिल सकते हैं. प्रेक्षकों को आम नागरिक से मिलने का समय निर्धारित किया गया है. दिन के 11 से 1 बजे तक आम नागरिक प्रेक्षक से मिलकर संबंधित विधान सभा क्षेत्र की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. प्रेक्षकों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है. हरलाखी विधान सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जितेंद्र कुमार शुक्ला का आवासन कमरा नंबर एक कमला निरीक्षण भवन जल संसाधन विभाग जयनगर है. उनसे मिलने का समय 11 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपरान्ह तक. बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक खरटडे कालीचरण का आवासन नया भवन जिला अतिथि गृह सभा कक्ष, उनसे मिलने का समय दिन के 10 बजे से 11 बजे तक. खजौली विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अशोक कुमार का आवासन कमरा नंबर 2 कमला निरीक्षण भवन जल संसाधन विभाग जयनगर उनसे मिलने का समय सुबह 9 से 10 बजे तक. बाबूबरही विधानसभा के प्रेक्षक विजय राजपूत का आवासन जिला अतिथि गृह मधुबनी सभागार नए भवन में,उनसे मिलने का समय सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक. बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक आर ललिथा का आवासन जिला अतिथि गृह मधुबनी सभागार उनसे मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक. मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक निशांत जैन का आवासन जिला अतिथि गृह मधुबनी सभागार कक्ष उनसे मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11बजे दिन तक. राजनगर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक रमेश वर्मा का आवासन जिला अतिथि गृह मधुबनी कमरा संख्या 6 नया भवन,उनसे मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक. झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य परीक्षा असित मिश्रा का आवासन स्थल जिला अतिथि गृह मधुबनी सभा कक्ष, उनसे मिलने का समय दिन के 3 बजे से 5 बजे तक.राजनगर सुरक्षित विधान सभा के प्रेक्षक रमेश वर्मा का आवसन जिला अतिथि गृह उनसे मिलने का समय10 बजे से 11 बजे तक. झंझारपुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक असित मिश्रा का आवास संस्थान जिला अतिथि गिरी मधुबनी सभा तक उनसे मिलने का समय दिन के 3:00 से 5:00 तक फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेषक ई. रवींद्रन उनके आवासन जिला अतिथि गृह मधुबनी उनसे मिलने का समय 9:30 से 10:30 तक. लौकहा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एस सुरेश कुमार का आवासन स्थल जिला अथिति गृह मधुबनी सभागार कक्ष. उनसे मिलने का समय सुबह 9 बजे से 10 बजे तक. व्यय प्रेक्षकों में हरलाखी, बेनीपट्टी एवं बिस्फी के प्रेक्षक योगेश्वर शर्मा का आवासन निरीक्षण भवन निर्माण विभाग बेनीपट्टी है.उनसे मिलने का समय 3 बजे से 5 बजे दिन तक. मधुबनी, राजनगर सुरक्षित, झंझारपुर एवं फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक निलेश राउतकर का आवासन निरीक्षण भवन, भवन निर्माण विभाग बेनीपट्टी है. उनसे मिलने का समय 12 से 2 बजे दिन तक. खजौली बाहुबरही एवं लौकहा विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक मैडम तिरमानपली हैं. उनका आवासन निरीक्षण भवन भवन निर्माण विभाग बेनीपट्टी है. उनसे मिलने का समय 3 से 5 बजे दिन तक है. सभी दसों विधानसभा क्षेत्र के पुलिस प्रेक्षक के रूप में बाबूलाल मीणा की प्रतिनियुक्ति की गई है. उनके आवासन जिला अतिथि गृह मधुबनी सभागार कक्ष में बनाया गया है. उनसे मिलने का समय 11 बजे से 12 दिन तक का रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन