Madhubani News : नहीं रहे एलएनएमयू के पूर्व मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. कुलधारी सिंह

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नहीं रहे एलएनएमयू के पूर्व मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. कुलधारी सिंह

एलएनएमयू दरभंगा के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष जगदीश नंदन महाविद्यालय मधुबनी से सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. कुलधारी सिंह नहीं रहे.

विज्ञापन

मधुबनी. एलएनएमयू दरभंगा के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष जगदीश नंदन महाविद्यालय मधुबनी से सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. कुलधारी सिंह नहीं रहे. 82 वर्ष की आयु में शुक्रवार की शाम मधुबनी ड्योढ़ी स्थित आवास पर उनका निधन हो गया. उनके निधन से पूरे मधुबनी ड्योढी के साथ ही परिजनों में शोक है. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार सिमरिया में किया गया. डॉ. कुलधारी सिंह जगदीश नंदन महाविद्यालय मधुबनी में मैथिली विभाग के पहले प्राध्यापक, फिर विभागाध्यक्ष व कॉलेज के प्रिंसिपल के पद को भी सुशोभित किया. फिर डॉ. कुलधारी सिंह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के विभागाध्यक्ष के रूप में काम कर वर्ष 2009 में सेवानिवृत हुए. वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, एक पौत्र, दो पौत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में उदयचंद्र झा विनोद, डॉ. अरविंद कुमार सिंह झा, लंबोदर झा, कार्तिक कुमार, कुंजन कुमार झा, संजय कुमार झा, शैलेश कुमार झा, संतोष कुमार मिश्र, अजयधारी सिंह, प्रो.नरेंद्र नारायण सिंह निराला, प्रो. जेपी सिंह, अमल कुमार झा, गिरिधर झा, उदय कुमार झा, उदय जायसवाल, पंकज कुमार झा, कांतिधारी सिंह शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन