Madhubani News : घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर बहुमार्गीय पुल निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर बहुमार्गीय पुल निर्माण की मांग

सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर बहुमार्गीय पुल निर्माण कराने की मांग की है.

विज्ञापन

मधेपुर. सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर बहुमार्गीय पुल निर्माण कराने की मांग की है. मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मंत्री ने कहा है कि घोघरडीहा स्टेशन व्यावसायिक व आवागमन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्टेशन है. इस बहुमार्गीय पुल के निर्माण होने से जहां इस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा, वहीं, यह पुल हनुमान चौक से लेकर ब्रह्मपुर तोलाठ मधेपुर, कतैया तक के मार्ग को जोड़ते हुए स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित यातायात का माध्यम होगा. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के लिए रेलवे के पास आवश्यक जमीन भी उपलब्ध है. क्षेत्र के लोगों के लिए यह चिर परिचित मांग रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन