बागेश्वर धाम में भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने पत्नी संग लगाई अर्जी, मिथिला पाग और दुपट्टे से धीरेंद्र शास्त्री का सम्मान

अमरनाथ प्रसाद बागेश्वर धाम | Prabhat Khabar Network
प्रदेश भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी दिव्या देवी के साथ बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के दिव्य दरबार में अर्जी लगाई. इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मिथिला की पारंपरिक रूप से सम्मान किया.
Madhubani News: राजनगर. प्रदेश भाजपा नेता एवं व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी दिव्या देवी के साथ बागेश्वर धाम पहुंचकर परम पूज्य श्री बालाजी महाराज के दिव्य दरबार में अर्जी लगायी. इस आध्यात्मिक अवसर को उन्होंने अपने जीवन के अविस्मरणीय एवं सौभाग्यपूर्ण क्षणों में से एक बताया.
Rajnagar News: पत्नी संग बागेश्वर धाम पहुंचे अमरनाथ प्रसाद
अमरनाथ प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी दिव्या देवी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ बागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया. दोनों ने दिव्य दरबार में अर्जी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया.
मिथिला की परंपरा के अनुरूप धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सम्मान
इस अवसर पर अमरनाथ प्रसाद एवं दिव्या देवी ने पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मिथिला पाग, दुपट्टा एवं गुलाब पुष्पों की माला पहनाकर सम्मान किया. उन्होंने श्रद्धापूर्वक महाराज जी के दोनों चरणों में चांदी का कारा भी अर्पित किया.
राम दरबार की स्वर्णिम प्रतिमा भेंट की
अमरनाथ प्रसाद ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं पवनपुत्र श्रीहनुमान जी की स्वर्णिम प्रतिमा भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भेंट की. उन्होंने कहा कि पूज्य बाबा बागेश्वर का स्नेह, आशीर्वाद एवं सान्निध्य प्राप्त करना उनके लिए ईश्वर की विशेष कृपा है.
संतों का मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायी
अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि संत-महापुरुषों का मार्गदर्शन समाज में धर्म, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सेवा, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करता है. ऐसे संतों के आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक चेतना का संचार होता है और युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रसेवा के प्रति नई प्रेरणा मिलती है.
मधुबनी शिष्ट मंडल के सदस्य भी रहे मौजूद
इस अवसर पर पस्टन नवटोली निवासी एवं मधुबनी शिष्ट मंडल प्रभारी लक्ष्मीकान्त झा, रितु झा, मधुबनी शिष्ट मंडल सह प्रभारी संतोष कुमार सिंह, अजीत झा, पप्पू कुमार, अभिराम झा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: झंझारपुर में फसल जोतने से रोकने पर फायरिंग, युवक को गोली मारी, ट्रैक्टर से कुचलकर दूसरा घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










