Madhubani News : तालाब में डूबने से बालक की मौत

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Nov 2025 9:21 PM

विज्ञापन

लौकही थाना क्षेत्र की करियौत पंचायत के महदेवा गांव में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

फुलपरास. लौकही थाना क्षेत्र की करियौत पंचायत के महदेवा गांव में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. उसकी पहचान महदेवा निवासी धनेश्वर यादव के पुत्र सुधांशु कुमार 9 वर्ष के रूप में हुई. मंगलवार को सुधांशु चुपके से घर के बगल में तालाब में नहाने चला गया. घंटों बाद तक घर वापस नहीं आया. इसके बाद परिजनों ने देर शाम खोजबीन करने पर भी नहीं मिला. बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने बालक की पेंट – गंजी तालाब के भिंडा पर देखा तो ग्रामीणों ने तालाब में डूबने की आंशका जतायी है. परिजनों ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी लौकही एवं थानाध्यक्ष लौकही को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में सुधांशु को खोजते हुए जाल गिराकर बालक का शव तालाब से निकाला. इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गयी. माता पिता का रोकर बुरा हाल है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन