पंद्रह दिनों से लापता युवक का नेपाल में मिला शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नेपाल के जटही पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में एक भारतीय युवक का शव बरामद किया है.
विज्ञापन
हरलाखी . नेपाल के जटही पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में एक भारतीय युवक का शव बरामद किया है. इसकी पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी मो. मोकिम राइन के करीब 26 वर्षीय पुत्र मो. जमा राइन के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक करीब पंद्रह दिनों से गायब था. मृतक के परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच सोमवार की सुबह नेपाल के जटही में युवक का शव पाया गया. युवक के जेब में छोटे भाई का ड्राइविंग लाइसेंस और कुछ मोबाइल नंबर पाया गया. जिसके आधार पर नेपाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जनकपुर भेज दिया. घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गयी. मृतक के परिजन गांव के कुछ गणमान्य लोगों के साथ नेपाल के लिए रवाना हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










