जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय से संदेहास्पद हालत में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 10:06 PM
जयनगर स्टेशन पर पहुंची जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास डिब्बे के शौचालय से एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद हालत में मिला है.
जयनगर. जयनगर स्टेशन पर पहुंची जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास डिब्बे के शौचालय से एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद हालत में मिला है. मृतक की पहचान राजेश कुमार अर्य उम्र करीब 50 वर्ष पिता नारायण अर्य थाना चंद्रगुप्त नगर जिला खगड़िया बताया गया है. शनिवार की सुबह ट्रेन के जयनगर पहुंचने पर सफाई कर्मी द्वारा सफाई के दौरान स्लीपर क्लास डिब्बे के शौचालय के गेट को खोलने की कोशिश की. लेकिन गेट नहीं खुला. सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दिया. रेल थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर शौचालय का गट खोलने पर देखा एक व्यक्ति का शव है. रेल थाना पुलिस शव को जयनगर अनुमंडल अस्पताल में ले गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जीआरपी थाने के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए मधुबनी अस्पताल भेज दिया गया है. अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के पास से बरामद मोबाइल फोन के माध्यम से घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है. मृतक का साला धीरज कुमार लदनियां में एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि धीरज कुमार ने बताया कि मृतक शनिवार की सुबह खगड़िया स्टेशन से जानकी एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास डिब्बा एस टू के बर्थ नंबर 25 पर मधुबनी तक की यात्रा कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










