Madhubani : परवता रमुनियां से भैरवा जाने वाली सड़क में पुलिया क्षतिग्रस्त
Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 30 Jun 2025 4:50 PM
प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों की सड़के एवं पुल पुलिया की हालत बद से बदतर स्थिति में हैं. जिससे लोग काफी परेशान हैं.
बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों की सड़के एवं पुल पुलिया की हालत बद से बदतर स्थिति में हैं. जिससे लोग काफी परेशान हैं. लोगों को आवागवन करने में काफी परेशानी हो रही है. परवता रमुनियां से भैरवा कठैला सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क के बीच रमुनिया गांव के समीप पुलिया हैं. जिससे होकर लोग आवागमन करते हैं. आए दिन इस पुलिया से घटना घटती होते रहती हैं. समाजसेवी राकेश कुमार यादव सहित कई राहगीरों ने बताया कि लोग डरते-डरते पुलिया से गुजरते हैं. भगवान भरोसे लोग पुलिया से गुजरने को मजबूर हैं. सड़क पुल पुलिया का निमार्ण नहीं होने से लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर आना जाना करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










