प्रयागराज जाने को जयनगर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रयागराज के संगम में महाकुंभ स्नान को लेकर जयनगर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल व स्थानीय प्रशासन सतर्क है.
जयनगर . प्रयागराज के संगम में महाकुंभ स्नान को लेकर जयनगर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल व स्थानीय प्रशासन सतर्क है. प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन में भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए जयनगर स्टेशन पहुंचे हैं. ज्ञात हो कि रेलवे ने महाकुंभ स्नान को लेकर जयनगर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज झूंसी के बीच स्पेशल ट्रेन चला रही है. लेकिन श्रद्धालु की भीड़ में कमी नहीं आ रही है. महाकुंभ स्नान को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के अलावे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जयनगर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए यात्रा करने पहुंच रहे हैं. जिससे आरक्षित टिकट वाले रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है. रेलवे सूत्रों की मानें तो पवन व स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास डिब्बे में यात्रियों को बैठने के लिए 80 सीट निर्धारित होती है. लेकिन एक डिब्बे में करीब तीन से चार सौ श्रद्धालु प्रवेश कर किसी तरह प्रयागराज के लिए यात्रा कर रहे हैं. जयनगर स्टेशन परिसर में कुंभ श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं. एईएन अब्दुल समद व आईओडब्ल्यू रमेश कुमार के देख रेख में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल में श्रद्धालु के बैठने, ठहरने की व्यवस्था, पीने का पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ जवानों के साथ रेल कर्मी को तैनात किया जाएगा. ज्ञात हो कि महाकुंभ स्नान को लेकर बीते कई दिनों से जयनगर रेलवे स्टेशन से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए यात्रा कर रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




