Madhubani News : भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला

Published at :19 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला

भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रशासनिक अराजकता और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. धरना सभा की अध्यक्षता भाकपा के अंचल मंत्री आनंद कुमार झा ने की. इससे पूर्व भाकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित शहीद भवन से पुलिस दमन, प्रशासनिक अराजकता, विफलता एवं भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रतिरोध मार्च निकाला. जो एसडीएम व एसडीपीओ कार्यालय परिसर के पास पहुंचकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन में तब्दील हो गया. प्रतिरोध मार्च एवं धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक सह भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव गुलजार सिंह गोरिया, जिला मंत्री मिथिलेश झा, बिहार महिला समाज के महासचिव राज श्री किरण, राज्य परिषद सदस्य राजेश कुमार पांडेय, बालकृष्ण मंडल, लक्ष्मण चौधरी, जिला सचिवमंडल सदस्य मनोज मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशेश्वर यादव, बलराम यादव, गिरिंद्र राय, जामुन शुक्ला, अजय कुमार वर्मा, अतिबुल रहमान, भोगी पासवान, महेश यादव, उदय भूषण महाराज, तिरपित पासवान, संतोष झा, विनयचंद्र झा, रामाशीष यादव, जयनारायण मंडल, नौजवान संघ के जिला संयोजक संदीप कुमार मिश्रा व राहुल कुमार समेत अन्य ने कर आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया. पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने कहा कि बेनीपट्टी सहित संपूर्ण बिहार में पुलिस दमन एवं प्रशासनिक अराजकता से आमजन परेशान हैं. आगामी 20 मार्च को बिहार के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर जनसवालों को लेकर भाकपा एवं माकपा द्वारा संयुक्त रूप से आंदोलन किया जायेगा. राज श्री किरण ने कहा कि बिहार महिला समाज महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर आगामी 25 मार्च को बिहार विधानसभा का घेराव करेगी. उन्होंने मधुबनी से पांच हजार महिलाओं को भाग लेने का आह्वान किया. अनुमंडल परिसर में शौचालय का निर्माण कराने, अरेर सहित बेनीपट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में लघु सिंचाई नहर का जीर्णोद्वार कराने, बेनीपट्टी मुख्य सड़क के दोनों किनारे में नाला का निर्माण कराने व बीपीएससी परीक्षा रद्द करने समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों का मांग पत्र एसडीएम को सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन