Madhubani News : विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए 11 को न्यायालय में अवकाश

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए 11 को न्यायालय में अवकाश

विधानसभा चुनाव का 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मधुबनी न्यायमंडल स्थित सभी न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी. विधानसभा चुनाव का 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मधुबनी न्यायमंडल स्थित सभी न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है. जारी आदेश में मतदान के दिन न्यायालय में नियमित कार्य नहीं होंगे. सभी न्यायिक कर्मियों एवं अधिवक्ताओं को मतदान में भाग लेने की स्वतंत्रता रहेगी, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. यह जानकारी न्यायालय प्रबंधक सरफराज आलम ने दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए यह अवकाश विशेष रूप से घोषित किया गया है. जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में न्यायालय से जुड़े सभी अधिकारी,अधिवक्ता एवं कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन